पाकिस्तान में चीन के नागरिक की हत्या के पीछे भारत हो सकता है: पाकिस्तान

0

पाकिस्तान के गृह मंत्री अहसान इकबाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कराची में चीन के एक नागरिक की निशाना बनाकर हत्या में भारत शामिल हो सकता है.

इकबाल ने कहा कि पाकिस्तान ने चीन के नागरिकों की रक्षा के लिए दस हजार जवानों का एक मजबूत बल बनाया है लेकिन चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे परियोजनाओं से बेवजह चिंतित भारत पाकिस्तान में एक शिपिंग फर्म के 46 साल के प्रबंध निदेशक की हत्या में शामिल हो सकता है.

चीन के नागरिक चेन झू की कराची में अज्ञात बंदूकधारियों ने सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Previous articleहम राहुल गांधी जैसी राजनीति नहीं कर सकते-अमित शाह
Next articleमस्‍जिदों पर नहीं होना चाहिए लाउडस्‍पीकर का इस्‍तेमाल-जावेद अख्‍तर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here