पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट हुई हैक,उस पर लिखा भारत का राष्ट्रगान!

0

पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट आज अज्ञात हैकरों द्वारा थोड़ी देर के लिए हैक करके उसके वेब पेज पर राष्ट्रगान तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं पोस्ट करने की खबर है।

पाकिस्तान न चाहते हुए भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी हैं। कुछ अज्ञात हैकरों ने पाकिस्तानी सरकार की एक वेबसाइट को हैक करके उसपर भारत के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ ही भारतीय राष्ट्र गान भी पोस्ट कर दिया है। ये मामला गुरूवार को सामने आया है।

सोशल मीडिया कंसल्टेंट हर्ष मेहता ने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तानी सरकार की वेबसाइट www.pakistan.gov.pk हैक हो गई है। वहीं पाकिस्तान की सरकारी वेबसाइट पर 15 अगस्त के बधाई संदेश का स्क्रीनशॉट लेकर इसे माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

 ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की सरकार वेबसाइट हैक हुई है। दो महीने पहले पाकिस्तान की 30 सरकारी वेबसाइट्स हैक हुई थी। इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय और नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Previous articleरोज़ाना खाना खाने के साथ दही खाने से होते है ये चमत्कारी फायदे
Next articleबेनामी संपत्ति पर लगाम लगाने के लिए अब प्रॉपर्टी खरीदने के लिए जरूरी होगा आधार नंबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here