पीपली से होगा कैंसर का इलाज!

0

भोजन को मसालेदार बनाने के लिए मशहूर भारतीय पीपली का उपयोग जल्द ही कैंसर के इलाज की प्रभावी दवा तैयार करने में किया जा सकता है। जैव रसायन विज्ञान जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार भारतीय पीपली में एक एेसा रसायन पाया जाता है जो आपके शरीर को उस एंजाइम को उत्पादित करने से रोकता है, जो सामान्यत: बड़ी संख्या में ट्यूमर में पाया जाता है। यूटी दक्षिण-पश्चिम मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिकों ने एक भारतीय मसाले पीपली के पौधे में कैंसर रोधी गुण का पता लगाया है।

पीपली में पाया जाने वाला यह रसायन पिपरलोंगुमाइन पीएल कई प्रकार के कैंसर जैसे प्रोस्टेट, स्तन, फेफड़े, लिंफोमा, ल्यूकेमिया और प्राथमिक मस्तिष्क ट्यूमर और अमाशय के कैंसर में लाभकारी है । जैव रसायन और विकिरण कैंसर के सहायक प्रोफेसर डाक्टर केनिथ वेस्टआेवर ने कहा, ‘‘हम आशान्वित हैं कि हमारी संरचना अतिरिक्त दवा के विकास में मददगार होगी और इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के कैंसर के उपचार के लिए किया जा सकेगा ।’’

Previous articleअब पेटीएम नहीं लेगा 2% चार्ज
Next articleघर में हैं मनी प्लांट तो इन बातों का रखें ध्यान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here