पीवी सिंधु और साइना नेहवाल वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

0

अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए रियो ओलम्पिक-2016 की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने शुक्रवार को विश्व चैम्पियनशिप के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। लेकिन पुरुष एकल वर्ग में किदाम्बी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में हार कर टूर्नमेंट से बाहर हो गए। इसके बाद लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमौर को 21-19, 18-21, 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की। अब सेमी फाइनल में उनका मुकाबला नोजोमि ओकुहारा से होगा।

साइना नेहवाल की जीत के साथ ही भारत के दो मेडल पक्के हो गए हैं। सिंधु ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की सुन यू को मात देते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया। विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त सिंधु ने 39 मिनट तक चले मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को 21-14, 21-9 से मात दी।

पुरुष एकल वर्ग में श्रीकांत को दक्षिण कोरिया के सोन वान हो के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। सोन वान ने श्रीकांत को 21-14, 21-18 से मात दी। यह मुकाबला 48 मिनट तक चला। श्रीकांत अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। पहले गेम में वह शुरू से ही दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी के सामने जूझते दिखे और अपने विपक्षी खिलाड़ी से वह हर मौके पर पीछे रहे। दूसरे गेम में हालांकि उन्होंने कुछ चुनौती जरूर पेश की लेकिन यह उन्हें मुकाबला नहीं जिता सकी।

Previous articleअगर आप रहना चाहते है हैल्दी तो अपनाए ये आदते
Next articleप्रसून बहुत समझदार और रचनात्मक शख्स हैं: बाल्कि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here