पूजा से पहले गोबर से पूजन स्थान को पवित्र क्यों करना चाहिए?

0

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है। इसलिए गाय को पवित्र पशु माना गया है, लेकिन गाय का गोबर सर्वाधिक पवित्र माना जाता है। दरअसल, शास्त्रों के अनुसार गाय के मुख वाले भाग को अशुद्ध और पीछे वाले भाग को शुद्ध माना जाता है।साथ ही, गोबर में लक्ष्मी का निवास माना गया है। इसलिए जब भी कोई पूजन या हवन जैसा कोई धार्मिक कार्य किया जाता है तो उस जगह को गाय के गोबर से लिपा जाता है।

क्याें माना गया है इसे पवित्र
गोबर भयानक रोगों को भी ठीक करने में सहायक है। इसलिए पुराने जमाने में जब भोजन गोबर के उपले और लकड़ियों से बनता था तो कई तरह की बीमारियां नहीं होती थी। गोबर का धुआं अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध रखता है। इसके धुएं से घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। इसलिए गोबर को बहुत पवित्र माना जाता है

Previous article2 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन
Next articleडिप्रेशन को हल्के में ना लें , हो सकता है जानलेवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here