पूर्व कप्तान गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली

0

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को बताया कि उन्हें किसी अज्ञात स्रोत से जान से मारने की धमकी मिली है। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष गांगुली ने बताया, कुछ दिनों पहले मुझे धमकी भरा पत्र मिला था। मैंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।

गांगुली 19 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शरीक होने वाले हैं। पत्र में धमकी देते हुए गांगुली को इस कार्यक्रम से दूर रहने के लिए कहा गया है।

Previous articleयोगा छोड़ अपनी मां से मिलने पहुंचे PM मोदी, साथ किया नाश्ता
Next articleमोदी सरकार ने दिए निर्देश, कंपनियां लाएंगी 2000 रुपए में स्मार्टफोन!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here