पैसों की तंगी को दूर करने के लिए घर पर ही करें ये उपाय, हो जायेंगे मालामाल !!

0

हर इंसान अपने जीवन में धनवान बनना चाहता है। वह चाहता है की उसके जीवन में तमाम सुख सुविधाएं हो। लेकिन कई तरह से मेहनत करने के बावजूद धन की कमी बनी ही रहती है। ऐसी स्थिति में समझ भी नहीं आता कि अब आर्थिक स्थिती को सुदृढ़ बनाने के लिए ऐसा क्या करें की धन कि कमी दूर हो जाए। अब जब इंसान इस परेशानी का हल ढूंढ नहीं पाता तो ऐसी स्थिती में वास्तु के उपाय काम में आते है।

धन की समस्या को दूर करने के लिए करें ये उपाय :

  • मिट्टी का छोटा घड़ा या सुराही को पानी से भर कर घर की उत्तर दिशा में रखने से पैसों की तंगी नहीं होती। इन्हें खाली न रहने दें, जल के समाप्त होने पर दोबारा भर दें।
  • घर में देवी लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर जरुर रखे साथ में धन कुबेर की मूर्ति रखे इनकी सुबह शाम विधि विधान से पूजा अर्चना करे। धन कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी है इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में रखे।
  • शंख में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए जंहा तक हो सके अपने घर में दक्षिणावर्ती शंख रखे और उसे पूजा घर में लाल कपड़े में रखे और सुबह शाम उसकी पूजा करे इससे आपके घर का वास्तु दोष समाप्त हो जाएगा।
  • घर के उस स्थान में जहां पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करते हों वहां चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखने से आय के साधनों में बढ़ोत्तरी होती है और पैसों की कमी नहीं होती।
  • घर से संबंधित कठिनाईयों से छुटकारा पाने के लिए धातु से निर्मित कछुआ और मछली रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और बरकत बनी रहती है।
Previous articleजोड़ो के दर्द से राहत पाना चाहते है तो करे अदरक का ऐसे करे इस्तेमाल !
Next articleमैं बढ़ता हूँ ज़िन्दगी की तरफ लेकिन……

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here