प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ – मुख्यमंत्री श्री चौहान

0

भोपाल – ईपत्रकार.कॉम | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौहान ने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है।

श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिये कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सभी के जीवन के हर क्षेत्र में समृद्धि आये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नागरिक एक-दूसरे को सहयोग करें और साथ मिलकर दीपोत्सव मनाएँ। विकास का प्रकाश फैलाएँ। स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

Previous articleJio ने दिवाली पर लोगों को दिया तगड़ा झटका, जानिए कितने महंगे हुए प्लान
Next articleदीपावली पर एक दीया प्रदेश के विकास के लिए भी जलाएं – मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here