प्रेग्नेंसी के दौरान व्रत रखना मां और बच्चे के लिए है फायदेमंद

0

गर्भावस्था को मां के लिए एक तपस्या माना जाता है इसलिए इस दौरान किसी भी व्रत को करना जरूरी नहीं होता है. मां और बच्चे के स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इसे सही नहीं माना जाता है. प्रेग्नेंसी के दौरान खानपान का पूरा ध्यान रखना ही मां की अहम जिम्मेदारी मानी गई है.
संबंधित खबरें
अगर आप अपनी धार्मिक मान्यताओं और अपने मन की तसल्ली के लिए व्रत रखना चाहती हैं तो इसे करने में कोई बुराई नहीं है. व्रत रखने से पहले डॉक्टर से अपनी हेल्थ की पूरी जानकारी लेने के बाद ही कोई फैसला लें.

1. अगर आपको खून की कमी है तो उन्हें व्रत के दौरान आयरन की भरपूर मात्रा का सेवन करना चाहिए ताकी आपके शरीर में कमजोरी न आए.

2. शास्त्रों के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को एक समय का भोजन करने का विधान है. इसीलिए अपने एक टाइम के खाने में विटामिन से भरपूर हरी पत्तियों, फल और दूध का सेवन भरपूर मात्रा में करें.

3. व्रत के दौरान कैल्शियम की जरूरत को पूरा करने के लिए दिन में दो से तीन बार दूध पिएं. दूध कैल्शियम का स्रोत तो है ही साथ ही यह आपके शरीर में एनर्जी बनाएं रखने में भी मदद करता है.

4. प्रेग्नेंसी में व्रत रखने का एक फायदा ये है कि इस दौरान उबला और सात्विक खाना मां और बच्चे की सेहत के लिए अच्छा रहता है.

5. इस दौरान अपनी जरूरी दवाईयों का सेवन समय पर करते रहना भी आपकी जिम्मेदारी है.

6. व्रत के दौरान ज्यादा तली-भुनी चीजों को खाने से बचें. पानी की भरपूर मात्रा का सेवन करें ताकी आपके शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते रहें.

7. गर्भावस्था के दौरान निर्जला व्रत न करें. एक साथ खूब सारा पानी पीने के बजाए दिन में कई बार नींबू पानी पिएं, नारियल पानी या फलों का जूस लें.

8. गर्भवती महिलाओं को व्रत के दौरान चाय, कॉफी का सेवन बहुत अधिक नहीं करना चाहिए.

Previous articleआधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी
Next articleइंटेक्स ने 2,400 रुपये में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन- ऐक्वा ईको 3G

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here