फैंसी बर्तन की तरह हैं प्रियंका-BJP नेता

0

लखनऊ:कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर एक बार फिर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने निशाना साधा तथा उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह फैंसी बर्तन की तरह हैं जिन्हें कांग्रेस ने यू.पी. विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए बाहर निकाला है।

फैंसी बर्तन की तरह हैं प्रियंका
हमीरपुर में चुनाव प्रचार करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री पांडे ने कहा कि यू.पी. के गांवों के घरों में हम लोग स्टील के कुछ विशेष बर्तन रखते हैं। जब कोई स्पैशल गैस्ट हमारे घर पर आते हैं तो हम उन्हें साफ करते हैं और खाने की टेबल पर रखते हैं। जब वे चले जाते हैं तो उन्हें वापस रख देते हैं। जब भी चुनाव आते हैं, कांग्रेस प्रियंका गांधी को बाहर निकाल लेती है और बाद में उन्हें वापस अंदर कर देती है। इसका चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा।

विद्यासागर सोनकर ने दिया था विवादित बयान
इससे पहले यू.पी. भाजपा के नेता विद्यासागर सोनकर ने प्रियंका गांधी को ‘पुरानी फाइल’ बताया था। बता दें कुछ दिन भाजपा के नेता विनय कटियार ने भी प्रियंका को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया था जिसके बाद उनकी काफी किरकिरी हुई थी।

Previous articleजानें क्यो गंगाजल को माना जाता है अमृत के समान?
Next article‘ट्यूबलाइट’ कैमियो था ही सुपरस्टार के लिए: कबीर खान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here