फ्लिपकार्ट ने शुरू की Republic Day Sale, इन प्रोडक्टस पर मिल रही है भारी छूट

0

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने गणतंत्र दिवस के मद्देमजर आज रिपब्लिक डे सेल का आयोजन किया है। यह सेल 26 जनवरी तक चलेगी। सेल मंगलवार की मध्यरात्रि 12 से शुरू होकर गुरुवार मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगी। ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर कई चीजें कुछ ही घंटे में आउट ऑफ स्टॉक हो गई।

सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10% डिस्काऊंट
सेल में स्मार्टफोन सहित कई प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर दिए जाए रहे है। इसके अलावा कंपनी स्पेशल डिस्काउंट ऑफर जैसे कोई ग्राहक किसी भी प्रोडेक्ट को खरीदना चाहते हैं तो उन्हें उसे कार्ट में एड करना होगा। इसके बाद फ्लिपकार्ट शुरु के 5 प्रोडेक्ट पर ग्राहक को बेस्ट डील उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही अगर ग्राहक सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हे 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

इन प्रोडक्ट्स पर मिल रही है छूट
वुमेन क्लोदिंग पर 50-80 फीसदी की छूट, गूगल पिक्सल 57000 रुपए में उपलब्ध, एक्सचेंज ऑफर में 3000 की छूट, ऐप्पल आईफोन 6 (16 जीबी) पर 9000 रुपए की छूट मिल रही है। इसके अलावा कंपनी टीवी, लेपटॉप, कैमरा पर पहले से चली आ रही सेल को भी इसमें सम्मिलित कर रही है। फ्लिपकार्ट सैमसंग के 32-इंच एचडी रेडी एल.ई.डी. को 18,490 रुपए में दे रही है, जबकि वास्तविक कीमत 28,900 रुपए है। कंपनी कैनन ई.ओ.एस. 700D कैमरा को डिस्काऊंट कीमत के बाद 35,899 रुपए में बेच रही है।

Previous articleमिलेगी धन और शोहरत,रोज सुबह उठकर करें ये काम
Next articleइस मंदिर में हिंदू मुस्लिम साथ करते हैं पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here