बंद ताला खोलेगा आपकी किस्मत का दरवाजा

0

अगर आपको लगता है कि किस्मत आपका साथ नहीं दे रही, या फिर आप अपनी किस्मत चमकाना चाहते हैं, तो यहां हम बता रहे हैं एक ऐसा उपाय जो सच में आपकी किस्मत का ताला खोलकर भाग्यशाली बना सकता है।

सबसे पहले आप ताले की दुकान पर किसी भी शुक्रवार को जाएं और एक स्टील या लोहे का ताला खरीद लें। लेकिन ध्यान रखें ताला बंद होना चाहिए खुला ताला नहीं। ताला खरीदते समय उसे न दुकानदार को खोलने दें और न आप खुद खोलें। ताला सही है या नहीं यह जांचने के लिए भी न खोलें। बस बंद ताले को खरीदकर ले आएं।

उसे ताले को एक डिब्बे में रखें और शुक्रवार की रात को ही अपने सोने वाले कमरे में बिस्तर के पास रख लें। शनिवार सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर ताले को बिना खोले किसी मंदिर या देवस्थान पर रख दें। ताले को रखकर बिना कुछ बोले, बिना पलटें वापिस अपने घर आ जाए।

विश्वास और श्रद्धा रखें जैसे ही कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला भी खुल जाएगा। यह जाना-माना प्रयोग है अपनी किस्मत चमकाने के लिए इसे अवश्य आजमाएं |

Previous articleमदर्स डे स्पेशल: आप क्या अपनी मां की कसम खा सकते हैं
Next articleरीबूट कर अपने फोन को बनाएं तेज और हटाएं वायरस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here