बकरीद पर आतंकी जाकिर मूसाने कहा कि गोपूजक पीएम से भारत को कराऊंगा आजाद

0

श्रीनगर (ई-पत्रकार) | आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर और अल-कायदा के आतंकी जाकिर मूसा ने एक बार फिर भारत को धमकी दे डाली है। मूसा ने 10 मिनट का ऑडियो टेप जारी किया है जिसमें कहा गया है कि जल्द ही भारत को ‘गोपूजक’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिंदुओं से ‘आजाद’ कराऊंगा। मूसा ने धमकी देते हुए कहा है कि ‘गोपूजक नरेंद्र मोदी राजनीति और कूटनीति के जरिए कई लोगों को जमा कर सकते हैं, लेकिन वह हमें रोक नहीं पाएंगे। हम लोग भारत में इस्लामी झंडा फहराकर ही दम लेंगे।’

मूसा ने धमकी भरे लहजे में कहा है, ‘गोपूजक नरेंद्र मोदी राजनीति और कूटनीति के जरिए कई लोगों को जमा कर सकते हैं, लेकिन वह हमें नहीं रोक पाएंगे। हमलोग भारत में इस्लामी झंडा फहराकर ही दम लेंगे।’

मूसा ने जम्मू में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के संभावित निर्वासन पर भी केंद्र सरकार को चेताया। पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने कहा था कि वह देश में मौजूद करीब 40 हजार रोहिंग्या मुसलमानों को निर्वासित करने की योजना बना रही है। इसमें करीब 6000 मुसलमान जम्मू में रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी ‘गजवा-ए-हिंद’ के मीडिया सेल ‘अल हुर’ ने एक पोस्टर जारी की थी जिसमें लिखा गया था कि ‘जल्द ही अल्लाह की इच्छा पूरी होगी।’ जिसके बाद इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीनगर पुलिस ने भी गंभीर चिंता जाहिर की थी और कहा था कि यह मूसा की ओर से खुलेआम आंतकी हमले की धमकी है।

Previous articleकुपोषण से मुक्ति दिलाना हम सभी का परम कर्तव्‍य एवं दायित्‍व है- कलेक्टर
Next articleमोदी सरकार के एक के बाद एक जनविरोधी निर्णयों से जनता त्राहिमाम कर रही है-लालू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here