बच्चों के पेट में हैं कीड़े तो ऐसे करें इलाज

0

बच्चों की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हैं। कई बार बच्चे के पेट में इंफैक्शन हो जाती है जैसे पेट के कीड़े। इससे सेहत भी नही बनती और बच्चे चिड़चिडे भी हो जाते है। पेट के कीड़ोें को इलाज करना बहुत जरूरी है नहीं तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं

पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय…

1. प्याज का रस

प्याज के टुकड़े लेकर पीसकर पानी निकाल लें। एक चम्मच रस सुबह खाली पेट पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

2. गुलकंद और नीबू

गुलंकद बनाकर इसमें नींबू का रस निचोड़ लें और इसे बच्चे को खिलाएं।

3. तुलसी की पत्तियां

रोजाना तुलसी के पत्तों का पेस्ट बनाकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर बच्चे को चटाएं।

4.अनार

अनार के छिलके को सूखा कर इसे बारिक पीस लें। इसमें शक्कर मिलाकर खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

5. उबला पानी

गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर हर रोज खाली पेट पीने से आराम मिलता है। इससे पेट साफ हो जाता है।

6.गाजर

गाजर के रस को या गाजर को पीसकर सुबह खाली पेट खाने से पेट के कीड़ो से निजात पाई जा सकती है।

7. टमाटर

टमाटर काट कर इसे काली मिर्च और नमक मिला कर खाली पेट रोजाना खाने से आराम मिलता है।

8. लौंग

एक कप गर्म पानी में लौंग का पाऊडर डाल कर इसे ढक कर रख दें और इसे हफ्ते में 2-3 बार पीने से पेट के कीड़ो से आराम मिलता है।

Previous articleWhatsapp पर ज्यादा चैटिंग आपका हाथ खराब कर सकती है
Next articleभिंड में सिंधिया का शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों ने बताया कृष्ण का अवतार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here