बर्फीले तूफान की चपेट में आई आर्मी पोस्ट,तीन जवानों की मौत

0

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को हिमस्खलन की वजह से तीन सैनिकों की मौत हो गई। सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘माछिल सेक्टर में सेना ने तीन जवानों को खो दिया है।’’ अधिकारी ने कहा कि तीनों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस हादसे में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार जम्‍मू के कुपवाड़ा में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे माछील सेक्‍टर के सोना पांडी गली में 21 राजपूत एक पोस्‍ट हिमस्‍खलन के नीचे दब गई। इसके नीचे दबने से तीन जवानों की मौत हो गई जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

Previous article4 फरवरी 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन
Next articleहिंदू उत्‍तराधिकार कानून सभी महिलाओं पर लागू: सुप्रीम कोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here