बाबा रामदेव के साथ भजन गुनगुनाएंगी सोनाक्षी सिन्हा

0

नई दिल्ली: लाइफ ओके पर जल्द ही एक नया रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है। इस शो का कांसेप्ट भजन गायन पर बेस्ड होगा। खबरों की मानें तो मशहूर बाबा रामदेव इस नए रियलिटी शो में बतौर जज की भूमिका में नज़र आ सकते हैं। बाबा रामदेव के अलावा मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक लाइफ ओके के इस नये रियलिटी शो का नाम ‘ओम शांति ओम’ होगा। इस शो में बाबा रामदेव जज की भूमिका में होंगे और उन्हें ‘महा गुरु’ कहा जाएगा। सोनाक्षी सिन्हा के साथ मशहूर सिंगर कनिका कपूर भी इस शो की जज होंगी, जबकि अपारशक्ति खुराना इस शो को होस्ट करने जा रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओम शांति ओम’ एक तरह का रियलिटी शो ही होगा। इस शो में 14 कंटेस्टेंट शामिल होंगे जो कि भजन सुनाएंगे। शो इस महीने के अंत तक अॉनएयर हो सकता है।

Previous articleइस विभाग में निकली है 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां
Next articleCSBC Bihar Police ने निकाली 9900 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here