बार्सिलोना। स्पेन की राजधानी बार्सिलोना में आज आतंकी हमला हो गया। इस हमले में अभी तक 13 लोगों की मौत हो गई है। पता चला है कि सिटी सेंटर में हुई घटना को दो हथियारबंद आतंकियों ने अंजाम दिया है। स्पेनिश पुलिस ने सिटी सेंटर को चारों तरफ से घेर लिया है, जिसमें ये आतंकी घुसे हुए हैं।इस आतंकी हमले में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं |स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसा लास रामब्लास में हुआ है. मृतकों और घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है |
घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने रेस्टोरेंट को घेर लिया है। घटनास्थल पर पुलिस की कई गाड़ियों के साथ ऐंबुलेंस भी तैनात कर दी गई है। एक स्थानीय पत्रकार का कहना है कि बंदूक चलने की आवाज भी सुनी गई है। माना जा रहा है कि वैन में मौजूद हमलावरों ने वहां पैदल चल रहे लोगों को मारने की कोशिश की है।
चश्मदीदों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इस इलाके में वैन के पहुंचने के बाद से लोगों में अफरातफरी मच गई। हमले की सूचना के बाद बार्सिलोना के मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।































































