बिग बी बोले- देश गुस्से में है, हमें एकता दिखाने की जरूरत है!

0

नई दिल्ली: आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। अमिताभ बच्चन आज 74 साल के हो गए है। अमिताभ ने आज जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बात की और अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है।

आपको बता दें कि जन्मदिन के मौके पर अमिताभ जब आज मीडिया के सामने आए तो उन्होंने कहा कि उरी हमले के बाद देश गुस्से में है. बिग बी ने कहा, ‘किसने, क्या, कब, क्यों, कैसे कहा…ऐसे सवाल करने का ये सही समय नहीं है। इस समय देश के लोग गुस्से में हैं। हमारे जवानों ने जो किया है उसके लिए हमें एकता दिखाने की जरूरत है।’

बिग बी ने कहा, ‘बिग- ईश्वर की कृपा रही है, आप लोगों का स्नेह रहा है। आप लोगों की वजह से मैं आपके सामने हूं। चाहने वालों को धन्यवाद देता हूं कि आपने मेरे साथ इनते साल बिताए।आप मुझे उत्साहित करते रहे।

Previous articleमध्य प्रदेश के सिवनी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने 6 को कुचला, 15 घायल
Next articleदशहरा की सार्थकता अपने दुर्गुणों को नष्ट करने में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here