बिना सोचे-समझे न खाएं ज्यादा प्रोटीन

0

 प्रोटीन खाना सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। यह मांसपेशियों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खाने से भी सेहत से जुड़ी कई परेशानियां आ जाती हैं। इसका असर बाहरी रूप से तो नहीं दिखाई देता लेकिन शरीर के अंदरूनी हिस्सों पर इसका बुरा असर पड़ने लगता है।

1. हाई प्रोटीन के फायदे
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन के सेवन से शरीर में कीटोंस की मात्रा बढ़ जाती है। कीटोस एक विषैला पदार्थ है। यह शरीर को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। इसको बॉडी से बाहर निकालने के लिए पानी का ज्यादा सेवन करना पड़ता है। इसके बिना यह पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकलता।

2. इन रोगों में न करें ज्यादा प्रोटीन का सेवन
कीडनी और यूरिक एसीड के रोगियों को प्रोटीन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इससे कीडनी शरीर प्रटीन की मात्रा को ठीक से साफ नहीं कर पाती,जिससे पथरी की समस्या भी हो सकती है।

3. भार के हिसाब से लें प्रोटीन
प्रोटीन का जरूरत से ज्यादा सेवन कई तरह की समस्याओं को जन्म देता है। अपने भार के हिसाब से प्रोटीन का सेवन करें। अगर आपका वजन 80 कि.लो ग्राम है तो इसके हिसाब से आपको प्रति किलो 1 ग्राम के हिसाब से प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। शारीरिक श्रम के हिसाब से इसकी मात्रा में कटौती या बढ़ौतरी करनी चाहिए।

4. कुपोषण का शिकार
प्रोटीन का ज्यादा सेवन करने से हड्डियो की बीमारी भी हो सकती है। हालांकि इसका सेवन उम्र के हिसाब से भी निर्भर करता है। इससे पोषक रूक भी सकता है।

5. प्रोटीन के स्त्रोत
वैसे तो प्रोटीन के स्त्रोत के लिए बहुत सी चीजें हैं लेकिन हमेशा अच्छे प्रोटीन का ही सेवन करना चाहिए। सोयाबीन,अखरोट,दही,पनीर कैल्शियम और प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं।

Previous articleकॉलेज मुफ्त में पीएचडी के साथ नौकरी देने की गारंटी
Next articleशारीरिक संबंध को मजबूत बनाने में मददगार हैं जुराबें!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here