भगवान शिव ने बताए हैं मृत्यु के ये संकेत, समय रहते संभल जाएं

0

जो जीव दुनिया में आया है उसकी मृत्यु निश्चित है। मृत्यु एक शाश्वत सत्य है जिसे कोई टाल नहीं सकता। इतना ही नहीं मनुष्य रूप में जन्म लेने वाले भगवान भी मृत्यु को प्राप्त हुए थे। किसी की मृत्यु कब होनी है इसके बारे नहीं कहा जा सकता है। लेकिन शिवपुराण में भगवान शिव ने ऐसे कई संकेत बताए गए हैं, जिससे मृत्यु का अंदेशा लगाया जा सकता है।

शिवपुराण के अनुसार जिस व्यक्ति के सिर पर गिद्ध, कौवा या कबूतर आकर बैठे, वह एक महीने के भीतर मर जाता है।

किसी व्यक्ति का शरीर अचानक पीला व सफेद पड़ जाए अौर लाल निशान दिखाई दे तो समझ जाइए कि व्यक्ति की मृत्यु 6 महीने के भीतर हो जाएगी।

इसके अतिरिक्त जिस मनुष्य की आंख, कान, मुंह अौर जीभ ठीक से काम न करें उसकी भी मृत्यु 6 महीने के अंदर हो जाती है।

जिस व्यक्ति को चंद्रमा या सूर्य के आस-पास काला या लाल घेरा दिखाई देने लगे तो समझ जाएं उस इंसान की मौत 15 दिन के अंदर हो जाएगी। जिसे अन्य तारे भी ठीक से न दिखाई दें तो उस इंसान की मृत्यु एक महीने के भीतर हो जाती है।

जब किसी इंसान को जल, घी, तेल या दर्पण में अपनी परछाई न दिखाई दें तो उसकी आयु 6 महीने से अधिक नहीं रहती है।

जब किसी इंसान का बायां हाथ लगातार फड़कता रहे, तालू सूख जाए तो उसकी मौत एक महीने में हो जाती है।

जिस व्यक्ति को अचानक नीली मक्खियां घेर लें तो ये संभव है कि उसकी उम्र एक महीने ही बची हो।

जिस इंसान को आग का प्रकाश ठीक से दिखाई न दें। चारों अोर काला अंधकार दिखाई दें तो उस इंसान की मृत्यु 6 महीने के अंदर हो जाएगी।

Previous articleशरीर को बीमारियों का घर बना सकते हैं ये फल !
Next articleसलमान खान का रणबीर कपूर ने उड़ाया मजाक!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here