भाग्य ने मेरे लिए कुछ और ही लिखा था: धवन

0

गालेः ओपनर शिखर धवन भारतीय टीम से बाहर थे और अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के किये मेलबोर्न जाना चाहते थे लेकिन भाग्य ने उनके लिए कुछ और सोच रखा था। शिखर छुट्टियां मनाने के बजाये श्रीलंका में भारतीय टीम के साथ जुड़े और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बना डाला।

शिखर ने यह दिलचस्प खुलासा श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार 190 रन की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के बाद संवाददाता सम्मेलन में किया। भारतीय ओपनर ने दिन के खेल के बाद कहा किमैं टेस्ट टीम में नहीं था मैं अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने और ट्रेनिंग के लिए मेलबोर्न जाना जाता था ताकि मैं खुद को वनडे सीरीज के लिए फिट रख सकूं लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था।

उन्होंने कहा कि मैं हांगकांग में हॉलिडे मना रहा था। वहां से मैं सीधा भारतीय टीम के साथ जुड़ा और मुझे खुशी है कि मैंने भारतीय टीम में इस तरह से सफल वापसी कर ली। विजय चोटिल थे। मुझे मौका दिया गया और मैंने वनडे की अपनी फॉर्म और सकारात्मक सोच को यहां बरकरार रखा।

Previous articleअमित शाह और स्मृति ईरानी गुजरात से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे: बीजेपी
Next articleफ्लिपकार्ट 61 अरब में स्नैपडील का अधिग्रहण करेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here