भारतीय टीम अपनी बेस्ट टीम के साथ ही उतरती है- आशीष नेहरा

0

भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आषिश नेहरा हमेशा से एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। नेहरा एक नवंबर को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने वाले हैं। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 मैच के बाद नेहरा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। आपको बता दें कि नेहरा भारतीय टीम के सबसे ज्यादा उमर वाले और अनुभवी खिलाड़ी हैं। एकमात्र टी20 मैच के लिए नेहरा के चयन पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए थे। उन सबको नेहरा ने करारा जवाब दिया है।

भारतीय टीम अपनी बेस्ट टीम के साथ ही उतरती है
नेहरा ने कहा कि बहुत लोग कह रहे थे कि नेहरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना चयन खुद ही कर लिया है। नेहरा ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि उन्हे खेलने के लिए मौका मिलेगा या नहीं। नेहरा ने कहा कि जब भी भारतीय टीम किसी मैच में उतरती है तो अपनी बेस्ट टीम के साथ ही उतरती है। उन्होंने कहा कि अगर अगर दिल्ली में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच नहीं होता तो वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला के बाद ही संन्यास ले लेते। उन्होंने कहा कि मैंने टीम मैनेजमेंट से कहा कि दिल्ली में मैच होना है तो मैं वहीं पर संन्यास लेना चाहुंगा।

1 नवंबर को ले लेंगें सन्यास 
नेहरा ने साल 1999 में अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था और 2003 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की थी। नेहरा अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 नवंबर को होने वाले मैच में अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अपना आखिरी मैच खेलेंगें।

Previous articleसघन मिशन इन्द्रधनुष का द्वितीय चरण 7 नवम्बर से
Next articleCM विजय रुपानी का आरोप,अहमद पटेल के अस्पताल से जुड़े थे IS आतंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here