भारत अा रही है यह चाइनीज मोबाइल कंपनी

0

भारतीय बाजार में चीनी कंपनी शुनरुई कम्युनिकेशंस द्वारा निर्मित Voto मोबाइल ने अपने प्रवेश करने की घोषणा कर दी है। कंपनी के लिए भारत पहला ऑपरेशन मार्केट होगा। कंपनी के बिजनेस हेड (ओवरसीज) सयंतन डे ने कहा, ‘हमारा दृष्टिकोण भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हमारे सस्ते, लेकिन स्मार्ट उपकरणों से लैस फीचर के जरिए क्रांतिकारी बदलाव लाना है।’

इसके अलावा उन्होंने कहा कि शुनरुई का वैश्विक मोबाइल ब्रांडों की जरूरतों को पूरा करने का अनुभव वोटो को भारतीय लोगों को लिए एक पसंदीदा ब्रांड के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

बता दें हांग-कांग की एक मोबाइल निर्माता कंपनी Infinix कुछ स्मार्टफोन की सीरीज के साथ भारत में कदम रखने जा रही है। ट्रांजिशन होल्डिंग के स्वामित्व वाली Infinix ने अपने भारतीय वेबसाइट को भी अपडेट कर लिया है जिसमें Zero 4 और Zero 4 Plus नाम से स्मार्टफोन पर नजर आ रहे हैं।

Previous articleनहीं कराया PAN-आधार कार्ड लिंक, तो जरुर पढ़ें यह खबर
Next articleट्विटर व फेसबुक के बाद अब व्हाट्सएप अकाउंट भी होगा वेरिफाइड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here