भारत और चीन दोनों के सैनिक डोकलाम में मौजूद हैं लेकिन वे आमने-सामने नहीं हैं-जनरल बिपिन रावत

0

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भारत और चीन दोनों के सैनिक डोकलाम में मौजूद हैं लेकिन वे आमने-सामने नहीं हैं। जनरल रावत ने कहा कि डोकलाम में दोनों देशों ने अपने सैनिकों को हटा लिया था। दोनों देशों के सैनिकों के बीच लंबे समय तक तनातनी रही थी। यह गतिरोध अगस्त में समाप्त हुआ था।

उन्होंने कहा, ‘‘इस शर्त पर सैनिकों को हटाया गया कि दोनों पक्ष अपने सैनिकों को हटाएंगे ताकि आमने-सामने नहीं रहें। इसलिए, सैनिकों को हटा लिया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) डोकलाम में अब भी है, लेकिन वे हमसे उचित दूरी पर हैं और हम आमने-सामने नहीं हैं।’’ वह यहां एक समारोह में मराठा लाइट इनफैन्ट्री की 23 वीं और 24 वीं बटालियन को सम्मानित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

Previous articleयुद्ध लड़ने और उसे जीतने के लिए तैयार रहे चीनी सेना: शी जिनपिंग
Next articleभारतीय जनता पार्टी आउटसोर्सिंग में पूरी तरह से आरक्षण के पक्ष में है-सुशील मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here