अमरीकी ऑडियो इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी JBL ने भारत मेें अपने JBL Free वायरलेस हैडफोन को लांच कर दिया है। कंपनी ने इन हैडफोन की कीमत 9,999 रुपए रखी है और ये हैडफोन harmanaudio.in समेत कई ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स के जरिए बेचे जा रहे है। इच्छुक ग्राहक इसे 350 सैमसंग ब्रांड स्टोर पर भी खरीद सकते है।
इसके अलावा इसमें पावर देने के लिए अलग से बैटरी भी है, जो एक बार चार्ज करने पर 4 घंटे का बैटरी बैकअप देगी। वहीं, इन हैडफोन में माइक्रोफोन का भी फीचर है जिससे आप हैंड्स फ्री कॉलिंग भी कर सकते हैं। साथ ही इस हैडफोन में अापको केस के साथ 20 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा। बता दें कि JBL के इस हैडफोन में वाटर असिस्टेंट भी है।






























































