भारत में होम इंटरटेनमेंट सेक्टर में प्रभावी बदलाव लाने के उद्देश्य से सैमसंग इंडिया ने देश में ‘एलईडी फॉर होम’ रेंज को लॉन्च किया है. नई होम स्क्रीन रेंज की कीमत 1 करोड़ रुपये से लेकर 3.5 करोड़ रुपये तक रखी गई है. इस सीरीज को 110-इंच (फुल-एचडी), 130-इंच (फुल-एचडी), 220-इंच (अल्ट्रा-एचडी) और 260-इंच (अल्ट्रा-एचडी) को पेश किया गया है.
ग्राहक इन चार ऑप्शन्स में से सेलेक्ट कर सकते हैं. साथ ही कंपनी सैमसंग LED को इसके मॉड्यूलर डिजाइन की वजह से किसी भी शेप और साइज में डिलीवर कर सकती है. इन्हें एक्टिव LED भी नाम दिया गया है. ये अपनी तरह का पहला LED है, जिसे अरबपतियों, वर्किंग प्रोफेशनल्स या ऐसे यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो सुपर प्रीमियम स्क्रीन पर सिनेमैटिक एक्सपीरियंस चाहते हैं.
सैमसंग LED फॉर होम्स में HDR पिक्चर रिफाइनमेंट टेक्नोलॉजी दी गई है जो ट्रू-टू-लाइफ इमेज और क्लियर विजिबिलिटी ऑफर करती है. कंपनी का दावा है कि इससे सराउंड में मौजूद एंबियंट लाइट में भी इमेज को कोई प्रभाव नहीं पड़ता है.
कंपनी ने जानकारी दी है कि Active LED में की मेंटेनेंस काफी कम है और इसे लंबे समय तक चलाया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि इसे 100,000 घंटों तक चलाया जा सकता है. साथ ही प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसके मॉड्यूलर डिजाइन की वजह से इसे किसी भी यूनिक होम सेटिंग में फिट किया जा सकता है. यूजर्स अपने इच्छानुसार किसी भी लोकेशन पर इसकी स्क्रीन साइज को कस्टमाइज कर सकते हैं.






























































