मंगलवार को चार कोरोना योद्धा स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे

0

रतलाम मेडिकल कॉलेज के कोविड- हॉस्पिटल से 4 ओर कोरोना योद्धाओं ने जंग जीती, स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। चारों मरीज जावरा के हैं इनमें दो सांवरिया कॉलोनी के, खाचरोद नाका एवं नरसिंहपुरा के एक-एक मरीज शामिल है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार, मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर संजय दीक्षित तथा स्टाफ द्वारा स्वस्थ मरीजों का करतल ध्वनि से अभिनंदन किया गया।

Previous articleVu ने भारत में लॉन्च की नई Cinema SMART TV सीरीज़
Next articleवनाधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त दावों का परीक्षण जिला स्तरीय समिति द्वारा किया गया