मंगलवार से नेहरू स्टेडियम में होगा 20वे खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ

0

रतलाम 8 जनवरी 2018। भारतीय खेल जगत को क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन की अभिनव सौगात अंतरविद्यालयीन खेल प्रतिस्पर्धा 20वॉ खेल चेतना मेला का रतलाम में 9 से 12 जनवरी 2018 तक आयोजन होगा। इसका शुभारंभ नगर में खेल चेतना जागृति करते हुए मंगलवार को स्कूली विद्यार्थियों की रैली के साथ शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से होगा। आयोजन के दौरान 15 खेलों में 80 से अधिक स्कूलों के 5 हजार से अधिक विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि शुभारंभ समारोह नेहरू स्टेडियम में प्रातः 10 बजे होगा। इसमें मप्र जनअभियान परिषद् उपाध्यक्ष प्रदीप पाण्डे, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान, निगमाध्यक्ष अशोक पोरवाल अतिथि होंगे। राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष, विधायक एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इससे पूर्व प्रातः 9 बजे शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के मैदान से रैली निकलेगी। इसमें 5 हजार से अधिक खिलाड़ी स्कूलों के बैण्ड और झाकियां शामिल होगी। रैली नगर के प्रमुख मार्गाें से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुॅचेगी, जहां मार्चपास्ट पश्चात शुभारंभ होगा।

श्री जैन ने बताया कि खेल चेतना मेला में एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, बॉस्केटबॉल, खो-खो, शतरंज, तैराकी, कबड्डी, कुश्ती, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, शरीर सौष्ठव, मलखम्ब, व्हॉलीबॉल के विभिन्न स्पर्धाएं होगी। शहर के 8 विभिन्न खेल मैदानों व स्थानों पर बालक-बालिका के लिए जूनियर-सीनियर सहित विभिन्न आयु समूह की खेल प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होगी।

ज्ञातव्य है कि खेल चेतना मेला का आयोजन क्रीड़ा भारती व चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा रतलाम, मंदसौर एवं नीमच जिले के 16 स्थानों पर किया जाता है। प्रतिवर्ष इसमें 15 खेलों में 1 हजार विद्यालयों के करीब 60 हजार खिलाड़ी शामिल होते है। इन्हें श्रेष्ठ प्रदर्शन पर 6 हजार से अधिक ंपुरस्कार दिए जाते है। इसके अलावा हर खिलाड़ी को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाता है। खेल चेतना मेला आयोजन समिति ने नगर के सभी स्कूल संचालकों, क्रीड़ा अधिकारियों, अभिभावकों व खेल प्रेमियों से खिलाडि़यों के उत्साहवर्धन के लिए शुभारंभ समारोह एवं मैचों में आमंत्रित किया है।

Previous articleविश्वगुरू बनने के लिये श्रेष्ठ आचरण की आवश्यकता – श्री सुरेश भैयाजी जोशी
Next article9 जनवरी 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here