मध्य प्रदेश ने जीता महिला हॉकी गोल्ड कप

0

नेशनल हॉकी अकादमी (मध्य प्रदेश) ने ऑल इंडिया गुरु नानक देव जी गोल्ड कप के फाइनल में मेजबान खालसा हॉकी अकादमी को पेनल्टी शूटऑउट में 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक 1-1 गोल किया। जीत का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

पेनल्टी शूटआउट में नेशनल अकादमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार गोल किए और खालसा को 4-2 से हराकर इस मुकाबले को जीत लिया। मध्य प्रदेश नेशनल अकादमी की कंचन निधि को प्लेयर ऑफ द मैच जबकि खालसा हॉकी की प्रियंका को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। विजेता टीम नेशनल अकादमी को ईनाम के रुप में 51000 रुपए और उपविजेता खालसा हॉकी को 21000 रुपए मिले।

Previous articleआज लॉन्च होगा Vivo V15
Next articleहमने एक परमाणु बम गिराया तो भारत 20 बम गिराकर हमें खत्म कर सकता है-परवेज मुशर्रफ