मर जाऊंगा लेकिन RSS और भाजपा से हाथ नहीं मिलाऊंगा : लालू

0

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले महागंठबंधन बनाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के ट्रंप हैं। पीएम मटेरियल के संबंध में लालू ने कहा कि कौन नहीं चाहता कि प्रधानमंत्री बने। सारे पंच मिलकर फैसला करेंगे कि कौन पीएम बनेगा। बातचीत के दौरान लालू ने अमर सिंह को आड़े हाथ लिया और कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका नाम भारतीय राजनीति में हमेशा अमर रहेगा। जिस घर में जाते हैं उस घर का टूटना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अमर सिंह घर फोडऩे में माहिर हैं।

अमर सिंह को कहा- कठफोड़वा
अमर ने ही अंबानी भईयों को अलग करने का काम किया। अमर सिंह की तुलना एक प्रकार की चिडिय़ा से करते हुए लालू ने कहा कि वे कठफोड़वा हैं और धीरे-धीरे करके किसी का भी घर फोड़ देते हैं। बसपा प्रमुख का उल्लेख करते हुए लालू ने कहा कि मायावती के बारे में लोगों के मन में संदेह है क्योंकि वे पहले भाजपा के साथ जा चुकीं हैं। उन्होंने कहा कि लालू मर-मिट जाएगा लेकिन आरएसएस और भाजपा से हाथ नहीं मिला सकता है।

लालू ने कहा कि चाहे हमारी राजनीति गली में खत्म हो जाए लेकिन हम भाजपा और आरएसएस से हाथ नहीं मिला सकते हैं। लायम सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का संरक्षक बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि वे अब महंत की तर‍ह बैठकर पार्टी की देखरेख करेंगे। उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी है। बिस्तर पर बैठकर भी राजनीति की जा सकती है। आगे लालू ने कहा कि यूपी चुनाव के बाद सांप्रदायिक ताकत धराशायी हो जाएगी।

Previous article31 मार्च के बाद भी Reliance Jio का वॉयस कॉलिंग और रोमिंग FREE
Next articleदुनिया में भारत की तस्वीर गलत तरह से पेश की गई: पीएम मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here