महबूबा मुफ्ती को एक और झटका,अब्बास वानी ने दिया इस्तीफा

0

जहां एक तरफ महबूबा मुफ्ती पार्टी नेताओं से मिलकर बैठके कर पार्टी को टूटने से बचाने की कोशिशें कर रही है वहीं पार्टी को एक और झटके का सामना करना पड़ा। उतर कश्मीर के टंगमर्ग निर्वाचन क्षेत्र से पी.डी.पी. के पूर्व विधायक अबस वानी ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। अब्बास ने पार्टी की बुनियादी सदस्यता से इस्तीफा दिया। इस संबंध में अब्बास ने पी.डी.पी. अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को पत्र भी लिखा है।

बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री हसीब द्राबु, पूर्व विधायक जडीबल आबिद अंसारी द्वारा पार्टी को छोड़े जाने के कुछ ही दिनों बाद अब्बास द्वारा इस्तीफा दिया गया। सूत्रों के अनुसार पार्टी अंदरूनी कलह का सामना कर रही है और अगर ऐसा चलता रहा तो पीडीपी को टूटने से कोई नहीं बचा सकता।

Previous articleराज्य में BJP के खिलाफ था माहौल, हम विकल्प बनकर उभरे-अजीत जोगी
Next articleसिद्धू बोले ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा – हम तो उन्हीं के नाम पर जीते हैं