महाराष्ट्र में सरकार की तस्वीर साफ, NCP को डिप्टी CM का पद, कांग्रेस का होगा स्पीकर

0

महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के बीच न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमति बन गई है। बुधवार शाम एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा, डिप्टी सीएम पद एनसीपी को मिलेगा, जबकि विधानसभा अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के नाम पर सहमति बनी है। तीनों दलों ने मिलकर साझा कार्यक्रम तय किया है। फिलहाल कल होने वाले शपथग्रहण समारोह में तीनों दलों के दो-दो मंत्री शपथ ले सकते हैं।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों ने कहा कि नयी सरकार में शिवेसना को मुख्यमंत्री के अलावा 14 मंत्री पद मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को एक उप मुख्यमंत्री समेत 15 मंत्रीपद दिये जा सकते हैं। महाराष्ट्र में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।

288 सदस्यीय विधानसभा में मंत्रियों की संख्या 15 प्रतिशत (कुल सदस्य संख्या का) से अधिक नहीं हो सकती। मौजूदा विधानसभा में शिवसेना के 56, राकांपा के 54 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं।

Previous articleकिंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन पर बनेगी म्यूजिक बायोपिक
Next articleबीजेपी के साथ जाना विद्रोह नहीं था-अजित पवार