मां बनने के सिर्फ 45 दिनों के बाद ही रैंप पर उतरीं अदाकारा करीना कपूर

0

अदाकारा करीना कपूर ने अपने बेटे को जन्म देने के सिर्फ 45 दिनों बाद लैक्मे फैशन वीक शो के समापन समारोह में रैंप पर उतर कर अपना जलवा बिखेरा. वह रैंप पर डिजाइनर अनिता डोंगरे की डिजाइन की गई परिधान में नजर आईं. करीना (36) ने पिछले वर्ष दिसंबर में अपने बेटे तैमूर अली खान पटौदी को जन्म दिया था.

उन्होंने कहा कि जब उनसे शो का शो स्टॉपर बनने के लिए संपर्क किया गया, तब उन्हें खुशी हुई थी. करीना ने कहा, ‘‘मैं अपने बेटे को जन्म देने के सिर्फ 45 दिनों के बाद रैंप पर चल रही हूं. मुझे नहीं लगता कि ऐसा करना कोई बड़ी बात है. जब मुझे इसके लिए संपर्क किया गया था तब मैं खुश हुई थी.’’ लैक्मे फैशन वीक का आयोजन बांद्रा के हेरिटिज फोर्ट में किया गया था.

इस दौरान करीना ने गोल्डन कलर की जैकेट के साथ वाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी.

Previous articleरविचंद्रन अश्विन से कोई कॉम्पिटिशन नहीं: शाकिब
Next articleस्नेह और प्रेम मानवता के मूल हैं।-मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here