माही का भविष्य तय करेगी चैंपियंस ट्रॉफी-पूर्व कोच

0

महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि तीन महीने में होने वाली चैम्पियंस ट्राफी भारत के इस सबसे सफल क्रिकेट कप्तान के भविष्य का फैसला करेगी.

चैम्पियंस ट्राफी पर है पूरा ध्यान
बनर्जी ने एक अंडर 14 टूर्नामेंट के लांच के दौरान कहा कि फिलहाल उसका पूरा ध्यान चैम्पियंस ट्राफी पर है, अगर वह वहां सफल होता है तो मुझे लगता है कि वह विश्व कप 2019 तक खेलेगा. बनर्जी का मानना है कि सफलता के प्रतिशत में गिरावट के बावजूद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक धेानी अब भी काफी चतुर हैं.
कोच बोले कि यह नैसर्गिक है कि आयु बढ़ने के साथ आप उसी स्ट्राइक रेट के साथ रन नहीं बना सकते, लेकिन उसकी इच्छा शक्ति और खेल का आकलन करने की क्षमता दो ऐसी चीजे हैं जो उसे विशेष बनाती हैं. चैम्पियंस ट्राफी से पहले खुद को लय में रखने के लिए वह विजय हजारे ट्राफी खेल रहा है.

पुणे के फैसले से हैरानी
वर्ष 2014 में आस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको हैरान करने वाले धोनी ने जनवरी में भारत की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी. इंडियन प्रीमियर लीग 10 के लिए जिस तरह राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स ने धोनी को कप्तानी से हटाया उससे भी बनर्जी नाखुश हैं. उन्होंने कहा कि मुझे यह टीम के मालिकों का फैसला लगता है क्योंकि धोनी के पास इस सत्र में खेलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.

Previous articleफायदे ही नहीं, नुकसान भी पहुंचाती है दालचीनी
Next articleBJP की जबरदस्त जीत पर झूम उठा बाजार, सैंसेक्स 500 अंक उछला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here