मुंबई हमले में बचा मोशे, बोला- आई लव यू मिस्टर मोदी

0

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी आगामी भारत यात्रा के दौरान मोशे होल्ट्जबर्ग को साथ लाने की पेशकश की है। यह बात मोश के दादा ने बताई। मोशे 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में बच गया था। मोशे के दादा रब्बी शिमोन रोसेनबर्ग ने यरूशलम से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोशे से मुलाकात करने वाले नेतन्याहू ने अपने भारत यात्रा के दौरान अपने विमान से उसे ले जाने का प्रस्ताव दिया।

रोसेनबर्ग ने दावा किया कि मोदी के साथ बैठक के दौरान मोशे ने उनसे मुंबई दौरा करने और चाबाड़ हाऊस जाने की ख्वाहिश व्यक्त की जहां पर उसके माता-पिता मारे गए थे। वहीं इस मुलाकात को लेकर मोशे बेहद रोमांचित दिखा और उसने हिंदी में नमस्ते कहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया।

इसके साथ ही उसने अपना लिखित संदेश पढ़ा और कहा कि वह भारत के लोगों और नरेंद्र मोदी को प्यार करता है। वहीं मोदी ने भी मोशो को एक खास गिफ्ट भी दिया।

Previous articleसच्चे हिंदू हैं तो मंदिर में रखें अपनी बात मोदी-तेजस्‍वी
Next articleचीन के लिए भारत के साथ दोबारा युद्ध करना इतना आसान नहीं है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here