मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जल्द करेंगी बॉलीवुड में एंट्री

0

मुंबईः पिछले दिनों रिलायंस और जियो की बोर्ड मीटिंग में अपनी दमदार उपस्थिति दर्शाने वालीं भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जल्द बॉलीवुड में एंट्री ले रही हैं। वे फिल्म में एक्टिंग करती नहीं नजर आएंगी बल्कि मूवी को प्रोड्यूस करती नजर आएंगी।

बता दें कि वे इस मूवी में करण जौहर के साथ नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक वो फिल्म ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ को करण जौहर के साथ प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। कुछ दिनों पहले करण जौहर के घर पर अक्षय कुमार और ईशा अंबानी की मीटिंग हुई थी. ईशा को यह प्रोजेक्ट अच्छा लगा है। अक्षय, करण और रेशमा शेट्टी की फाइनल मीटिंग 29 अगस्त को अक्षय के घर पर हुई थी।

जानकारी के मुताबिक मूवी का नाम ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ है। इस मूवी में करण जौहर पहले सलमान खान के साथ प्रोड्यूस करने वाले थे, लेकिन किसी कारण से वे साथ काम नहीं कर पाए।

Previous articleरिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल लाएगा सस्ता 4जी स्मार्टफोन
Next articleज़िंदगी में न कोई राह आसान चाहिए,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here