रतलाम – ईपत्रकार.कॉम |मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रतलाम सर्किट हाऊस पर आयोजित एक कार्यक्रम में जिले के लोकतंत्र सैनानियों (मीसाबंदी) को ताम्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सैनानियों को मेरा प्रणाम है। इन लोगों ने आजादी की दूसरी लडाई लड़ी थी। राज्य शासन ने एक विधेयक पारित कर लोकतंत्र सैनानियों के लिए पुख्ता व्यवस्था की है।
इस दौरान राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री चेतन्य काश्यप, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत कोठारी, रतलाम ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामर, जावरा विधायक डा. राजेंद्र पाण्डेय, सैलाना श्रीमती संगीता चारेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कान्हसिंह चौहान, महापौर डा. सुनीता यार्दे, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष श्री अशोक जैन चौटाला, निगम सभापति श्री अशोक पोरवाल, संभागायुक्त श्री एम.बी. ओझा, आई.जी. श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर डा. कैलाश बुन्देला, आदि उपस्थित थे।



































































