रतलाम – ईपत्रकार.कॉम |मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में विधायक रतलाम-ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश बुन्देला, एएसपीद्वय डा. राजेश सहाय, श्री प्रदीप शर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीसी के जरिए सभी जिला कलेक्टर एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 11 जुलाई को संबल योजना के तहत जिला स्तरीय शिविर के बाद भी हर विधानसभा क्षेत्र में विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विद्युत बिल माफी एवं श्रमिकों के पंजीयन के लिए सतत रूप से शिविर लगाए जाएँ, जिससे कोई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा संबल योजना के माध्यम से गरीबी उन्मूलन के लिए प्रदेश सरकार ने कारगर कदम उठाया है, इसलिए इस योजना को समर्पण भाव से मूर्त रूप दें। वीसी में विधायक श्री मथुरालाल डामर ने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए जिले के विकास के सम्बन्ध में अपनी बात कही।




































































