मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा श्री आर.एन. बेरवा के निधन पर शोक व्यक्त

0

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी श्री आर.एन. बेरवा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री नाथ ने कहा कि स्वर्गीय श्री बेरवा एक दक्ष और सामाजिक सरोकारों के प्रति सचेत अधिकारी थे। प्रतिबद्ध और संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उन्होंने लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की।

मुख्यमंत्री श्री नाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Previous articleघर पर ऐसे बनाए ब्रैड के गुलाब जामुन
Next articleपुलिस का व्यवहार ऐसा हो कि समाज भय नहीं, सम्मान की नजर से देखे-मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ