मुख्यमंत्री श्री चौहान का सीहोर गौरव दिवस पर शहरवासियों ने किया अभिनंदन

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार सीहोर नगर के गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नगर भ्रमण भी किया। इस दौरान नगरवासियों ने पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी शहरवासियों को गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी।

नगर भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में शहर के अनेक सामाजिक संस्थाओं, व्यवसासियों, नागरिकों, युवाओं, बच्चों तथा महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का फूल माला पहना कर स्वागत सत्कार किया।

41 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीहोर नगर के गौरव दिवस पर सीहोर नगर में 41 करोड़ रूपए से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण कर नगरवासियों को बडी सौगात दी है। इन कार्यों ने 19 करोड़ 38 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं 22 करोड़ 21 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

Previous articleसभी के सहयोग से सीहोर को भारत के अग्रणी नगरों में एक बनायेंगे: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleदो दिसम्बर से होगा मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के हितलाभ का वितरण : मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here