मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की कयाकिंग खिलाड़ी शिखा चौहान को दी बधाई

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 36 वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की कयाकिंग स्पर्धा में मध्यप्रदेश की शिखा चौहान को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि सुश्री चौहान अपनी उपलब्धियों से मध्यप्रदेश को आगे भी गौरवान्वित करती रहें। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों की शुभकामनाएँ उनके साथ हैं।

केनो सलालम स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन से मध्यप्रदेश 10वें स्थान पर पहुँच गया है। कयाकिंग के खिलाड़ी हितेश केवट, शिखा चौहान तथा कैनोइंग के खिलाड़ी विश्वजीत सिंह कुशवाहा और जान्हवी श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इंदौर शहर की शिखा चौहान देश की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हैं। शिखा चौहान, ईरान में हुई अंतर्राष्ट्रीय केनो सलालम में रजत, राष्ट्रीय केनो पोलो में चार स्वर्ण, राष्ट्रीय केनो सलालम में चार स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल कर चुकी हैं।

Previous articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई
Next articleमुख्यमंत्री श्री चौहान 12 अक्टूबर को 15 हजार 948 हितग्राही के खातों में अन्तरित करेंगे 345 करोड़ 59 लाख रूपए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here