मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्र सरकार द्वारा चयनित प्रथम 20 स्मार्ट सिटी की सूची में मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर को शामिल किये जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू का तीनों नगरों के नागरिकों की ओर से आभार माना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिये यह अत्यंत गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि एनडीए सरकार की इस नवाचारी संकल्पना ने जन-हित में नागरिक सेवाओं की बेहतरी के प्रयासों में नगरों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण निर्मित किया है। उन्होंने भोपाल, इंदौर और जबलपुर के महापौर और उनके अधिकारियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि स्मार्ट सिटी की प्रथम सूची में नगरों का चयन उनके अथक परिश्रम का सुफल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि सभी को नगरीय जीवन में बुनियादी परिवर्तन लाने के लिये एकजुट होकर सबको कड़ा परिश्रम करने का संकल्प लेना होगा।

उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी की प्रथम सूची में जिन नगरों का चयन किया गया है, उनमें एक ही प्रदेश से सर्वाधिक तीन नगर मध्यप्रदेश के हैं।

Previous articleफ्लिपकार्ट का बड़ा धमाका, एक्सचेंज ऑफर में दे रही नया टीवी और फोन
Next articleवजन कम करने के लिए सिर्फ एक्‍सरसाइज करना काफी नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here