मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व की शुभकामनाएँ

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी हैं। उन्होंने सभी के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की है।

श्री चौहान ने कहा है कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समभाव का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि सूर्य की दिशा बदलने और ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व जीवन में मिठास घोलने और भाईचारे को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है।

आनंद उत्सव में शामिल हों

श्री चौहान ने कहा कि पर्व की भावना अनुसार सरकार ने आत्मिक आनंद की अनुभूति के लिए आनंद उत्सव का आयोजन किया है। उन्होंने नागरिकों से उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ उत्सव में शामिल होने की अपील की है।

Previous articleUS को दी चीन ने बड़े युद्ध की धमकी
Next articleनदी संरक्षण एवं पर्यावरण बचाने के लिये दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here