मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मातृशक्ति, बेटियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को नमन करते हुए महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व काम हुए हैं। राज्य शासन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के लिये संकल्पित है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर प्रकार से सशक्त बनाने के लिये सुनियोजित योजनाओं के फलस्वरूप प्रदेश में बदलाव की स्थिति बनी है। बालिका जन्म की स्वीकारोक्ति बढ़ी है। बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित कुप्रथाओं पर रोक लगी है और उनके प्रति होने वाले भेदभाव में कमी आई है। प्रत्येक स्तर पर महिलाओं की गरिमा को बनाये रखने के प्रयास किये जा रहे हैं।

श्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन की महिला सशक्तिकरण की सुविचारित रणनीतियों से प्रदेश में समानता आधारित सामाजिक व्यवस्था का वातावरण बना है। महिलाओं को रोजगार के अवसर देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन निर्णयों से महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनैतिक स्थिति में तेजी से सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

Previous articleप्रदेश के प्रतिभाशाली बच्चों का सपना होगा पूरा
Next articleसरकार के चुनावी खर्च उठाने के मुद्दे पर चर्चा की जरूरत : जेटली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here