मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारत की रियो ओलम्पिक विजेता साक्षी मलिक को दी बधाई

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रियो ओलम्पिक की महिला कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर देश की महिला पहलवान साक्षी मलिक को बधाई दी है। साक्षी मलिक ने भारत को रियो ओलम्पिक में पहला पदक दिलवाया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि यह गर्व का क्षण है। साक्षी मलिक ने ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनकर एक नया इतिहास रचा है। साक्षी मलिक ने महिला कुश्ती के रेपचेज में कांस्य पदक जीता है।

Previous articleनगरों के पेयजल और सीवेज का कार्य म.प्र.शहरी विकास कंपनी द्वारा करवाये जायेंगे
Next articleमां लक्ष्मी के पूजन से जीवन बनेगा वैभवशाली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here