मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के साथ स्मार्ट उद्यान में पौधे लगाए

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आँवला का पौधा रोपा। हॉकी खिलाड़ियों ने सप्तपर्णी, नीम, अशोक, कदम्ब और आम आदि के पौधे लगाए। इस अवसर पर खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा, विधायक एवं मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला, मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के सचिव श्री दिग्विजय सिंह (जबलपुर), महासचिव हॉकी इंडिया श्री राजिन्दर सिंह और सीईओ हॉकी इंडिया सुश्री एलीना नार्मन भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री ने भी किया बस का सफर
उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री निवास में भारतीय महिला हॉकी टीम सदस्यों को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोपहर भोज पर आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान लंच के बाद सभी खिलाड़ियों के साथ बस में बैठकर मुख्यमंत्री निवास से स्मार्ट उद्यान पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान पूरी टीम के साथ पौधारोपण के बाद बस से ही मिंटो हॉल रवाना हुए, जहाँ भारतीय महिला हॉकी टीम का विशेष समारोह में सम्मान किया गया।

महिला हॉकी खिलाड़ियों को पसंद आई भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता
खेल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ सुश्री रानी रामपाल कप्तान, सविता उप कप्तान, दीप ग्रस एक्का उप कप्तान, वंदना कटारिया, पी. सुशीला चानू, नवजोत कौर, नमिता टोप्पो, मोनिका, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, ई. रजनी, नवनीत कौर, नेहा, लालरेमसियामी, उदिता, सलीमा टेटे और निशा ने पौधारोपण किया। महिला हॉकी खिलाड़ियों को जब जानकारी मिली कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान पूरा साल प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प को क्रियान्वित कर रहे हैं तो उन्होंने इसे अनुकरणीय कदम बताया। भोपाल की पहाड़ियाँ, झीलें और प्राकृतिक सुंदरता से अन्य राज्यों की महिला हॉकी खिलाड़ी काफी प्रभावित हुईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here