मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीम मान संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ पौध-रोपण किया

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में टीम मान संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ पीपल, सप्तपर्णी और मौलश्री के पौधे लगाए। पौध-रोपण में श्री दीपक रघुवंशी, श्री अशोक रघुवंशी श्री अंकित खरे और श्री राहुल श्रीवास्तव सम्मिलित हुए। संस्था गरीब बेसहारा लोगों को कपड़े, भोजन आदि उपलब्ध कराने और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के लिए लगातार सक्रिय रहती है। साथ ही पौध-रोपण के क्षेत्र में भी भोपाल के विभिन्न स्थानों पर गतिविधियाँ संचालित की हैं। संस्था का मानना है कि छोटी-छोटी सहायता कर लोगों का जीवन सरल बनाया जा सकता है।

पौधों का महत्व
आज लगाए गए पीपल को पर्यावरण शुद्ध करने वाला वृक्ष माना गया है। यह छायादार वृक्ष के रूप में भी जाना जाता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है। मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

Previous articleश्राद्ध में भूल कर भी न करें यह काम वरना नाराज हो जाएगे पूर्वज
Next articleNCERT ने जारी किए गाइडलाइंस,बच्‍चों की मेंटल हेल्‍थ को लेकर भी अब सचेत रहेंगे स्‍कूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here