मुख्यमंत्री श्री चौहान से अमेरिका से लौटी श्रीमती रेखा पंदराम ने की भेंट

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली श्रीमती रेखा पंदराम ने अमेरिका यात्रा से लौटकर आज विधानसभा में मुलाकात की। इस अवसर पर महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस भी मौजूद थी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती पंदराम को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ और बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे महिला सशक्तीकरण की राजदूत के रूप में महिलाओं और बेटियों के सशक्तीकरण के लिये किये जा रहे प्रयासों में सहयोग करें।

उल्लेखनीय है कि तेजस्विनी कार्यक्रम डिंडोरी से जुड़ी श्रीमती रेखा पंदराम ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा महिलाओं की स्थिति पर गठित आयोग के 61वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने महिलाओं की आर्थिक स्थिति, खाद्य सुरक्षा और पोषण के क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं की भूमिका पर सत्र को संबोधित भी किया। न्यूयार्क जाने से पहले भी श्रीमती पंदराम ने मुख्यमंत्री से भेंट की थी।

Previous articleICC रैंकिंग: जडेजा ने अश्विन को तो, पुजारा ने कप्तान कोहली को पछाड़ा
Next articleअगले शैक्षणिक वर्ष से बदल जाएगा CBSE बोर्ड परीक्षा का पैटर्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here