मेरी बायॉपिक में सलमान निभाएं मेरी भूमिका : चेतन भगत

0

अंग्रेजी के जाने-माने लेखक और स्तंभकार चेतन भगत की इच्छा है कि यदि उनके जीवन पर कभी कोई बड़े बजट की फिल्म बने तो उसमें सलमान खान उनकी भूमिका निभाएं। ‘वन इंडियन गर्ल’ के लेखक भगत ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘यदि मेरे पूरे जीवन पर कोई बड़ी फिल्म कभी बनती है तो मैं चाहूंगा कि सलमान खान वह भूमिका निभाएं। हालांकि, मैं उनकी तरह शर्ट नहीं उतार सकता।’

कार्यक्रम में लेखक बनने के सवाल पर भगत ने कहा कि हर कोई लेखक नहीं बन सकता, लेकिन लेखक किसी भी क्षेत्र से आ सकता है। उन्होंने कहा कि लेखकों को अपने पाठकों के लिए सामग्री को बेहतर करना चाहिए और लोकप्रियता के आगे अपनी विश्वसनीयता को दांव पर नहीं लगाना चाहिए।’

Previous articleघर पर ऐसे बनाए ब्रैड के गुलाब जामुन
Next articleअगर आप भी बनने जा रहीं है दुल्हन, तो इन बातों का रखें ध्यान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here