मेरी वजह से ही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन इतनी खूबसूरत: रेखा

0

फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड की रात सितारों की रात थी। बॉलिवुड के ज्यादातर कलाकार इस रात के साक्षी बने लेकिन रात रही ऐश्वर्या के नाम। रेड कार्पेट पर ब्लैक गाउन पहनकर जब ऐश ने कदम रखा तो देखने वाले ठिठक गए।

फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की इस ऐक्ट्रेस को मोस्ट ग्लैमरस स्टार (फीमेल) के सम्मान से भी नवाजा गया। पर क्या आप जानते हैं उन्हें ये ट्रॉफी दी किसने…? बॉलिवुड दीवा रेखा ने ऐश को इस खिताब से नवाजा। ये तो हम सभी जानते हैं कि ऐश और रेखा के बीच एक खास लगाव है लेकिन कल दोनों को साथ देखकर इस बात की पुष्टि हो गई कि उनके बीच एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड है।

ऐश को ट्रॉफी देते हुए हुआ रेखा ने कहा ‘जब ऐश पैदा होने वाली थीं तो उनकी मां लगातार मेरी फोटो देखती रहती थीं और देखिए नतीजा सामने है।’ वैसे रेखा ने ये बात मजाक में ही कही।

ये कोई पहला मौका नहीं है जब ऐश और रेखा ने मंच साझा किया है। इसी साल एक अवॉर्ड शो में रेखा ने ऐश को ट्रॉफी दी थी। जिसके बाद ऐश ने कहा था ‘मां के हाथ से ये अवॉर्ड मिलना बहुत ही खास है।’

Previous articleलोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लेकर SC में आज सुनवाई
Next articleखेल की नकारात्मक तुलना बंद करें : अमिताभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here